सलमान को जन्मदिन पर सरप्राइज देंगी श्वेता रोहिरा

मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा की योजना मंगलवार को सलमान के 51वें जन्मदिन पर खास सरप्राइज देने की है।

सलमान फिल्मी पर्दे पर अपने विभिन्न अवतारों के लिए जाने जाते हैं, चाहे उनकी प्रसिद्ध ‘प्रेम’ अवतार हो या फिल्म ‘दबंग’ के हास्यास्पद पुलिस ऑफिसर का अवतार। सलमान मंगलवार को 51 वर्ष के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन पर वह अपना एप भी लांच करने वाले हैं।

श्वेता ने एक बयान में कहा, “मैं कुछ समय से इसकी योजना बना रही थी। गिफ्ट अभी सरप्राइज है। लेकिन यह हाथ से पेंट किया हुआ कुछ होगा। भाई भी एक कलाकार हैं तो यह उनसे संबंधित होगा।”

सलमान के साथ अपने यादों के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा, “हमारे बहुत सारे यादगार पल हैं, लेकिन मेरे लिए सबसे अच्छा पल वह था, जब मैंने भाई को राखी बांधी थी। इसलिए यह मेरे लिए खास दिन है, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493