सलमान ने अपने 51वें जन्मदिन पर लांच किया मोबाइल एप

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने मंगलवार को अपने 51वें जन्मदिन पर ‘बीइंग इन टच’ नाम का मोबाइल एप लांच किया।

इस एप के जरिए उनके प्रशंसक सलमान के निजी और पेशेवर जीवन के बारे में जानकारियां हासिल कर सकेंगे।

सलमान ने इस संबंध में ट्विटर पर 18 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया।

सलमान ने इसमें कहा, “स्वागत मत करो आप हमारा.. हम आपका स्वागत करते हैं। ‘बीइंग इन टच’ में स्वागत है आपका। अभी डाउनलोड कीजिए। लाइव।”

बॉलीवुड के 51 वर्षीय अभिनेता ने वीडियो क्लिप साझा करते हुए शीर्षक लिखा है- “बीइंग इन टच’ एप अब गूगल प्ले स्टोर पर। डाउनलोड कीजिए।”

इस एप से प्रशंसक सलमान के बारे में कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इसके जरये वे सलमान के कई अनदेखे फोटो और वीडियो से भी रू-ब-रू हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493