कोलंबो, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रत्नासिरी विक्रमनायके का मंगलवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रमनायके 2000-2001 तथा 2005-2010 तक श्रीलंका के प्रधानमंत्री थे।
महाजना एकसाथ पेरामुना (पीपुल्स युनाइटेड फ्रंट) के सदस्य के रूप में विधानमंडल की सीट पर 1960 में जीत दर्ज करने के साथ ही वह राजनीति में दाखिल हुए थे।
सन् 1970 में विक्रमसिंघे को उप न्याय मंत्री नियुक्त किया गया था।
सन् 1994 के आम चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की और उन्हें देश का गृह मामले, लोक प्रशासन तथा बागान उद्योग मंत्रालय सौंपा गया था।
dharmpath.com dharmpath