मुंबई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म निर्माता करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सत्र में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की प्रशंसा की है।
दीपिका ने ट्विटर पर टॉक शो के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने अनुष्का और कैटरीना के साथ करण की तस्वीर साझा की और लिखा, “इन लड़कियों ने आग लगा दी। क्या मजेदार एपिसोड था!”
‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्देशक करण ने कहा कि अगर वह दीपिका को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं तो वे अर्जुन कपूर को किस करेंगी। इससे दोनों ही अभिनेत्रियों ने इनकार कर दिया।
dharmpath.com dharmpath