नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि दिग्गज अभिनेता जैकी चैन के साथ शूटिंग करने के दौरान उन्होंने सफल होने के बाद जमीन से जुड़े रहने का महत्व बताया।
सोनू ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “जैकी चेन से उन्हें काम के दौरान बड़ी सिख मिली। उन्होंने कहा कि जीवन में आप कुछ भी हासिल कर लें, यह मायने नहीं रखता। हमें हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।”
सोनू जल्द ही जैकी चेन के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। जैकी चेन को इस साल की शुरुआत में अपनी उपलब्धियों के लिए मानद ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया। दोनों की एक साथ भारतीय फिल्म ‘कुंग फू योग’ आने वाली है।
फिल्म ‘कुंग फू योग’ पूर्व में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्राओं के दौरान दोनों देशों के बीच की गई तीन फिल्मों के समझौते का हिस्सा है।
इस फिल्म के निर्देशक स्टैनली टॉन्ग हैं। इसमें अमायरा दस्तूर भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म ‘कुंग फू योग’ अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इसके पहले सोनू फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ में नजर आए थे। वह फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि लोग भी इसे पसंद करेंगे।
dharmpath.com dharmpath