बगदाद, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। इराक की राजधानी में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक महिला पत्रकार और कार्यकर्ता को उसके घर से अपहरण कर लिया। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि यह घटना सोमवार की देर रात की है, जब सौदिया जिला स्थित अफ्रा शाकी के हथियारबंद नकाबपोश घुस गए और उसका अपहरण कर लिया।
हथियारबंद लोगों ने शाकी के गहने और उसकी कार चुरा ले गए।
उस महिला पत्रकार को देश में भ्रष्टाचार की आलोचक माना जाता है और हाल में कानून से इतर हथियारबंद समूहों के ध्रुवीकरण के परिणामों को लेकर एक लेख लिखा था।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने सुरक्षा बलों को अपहरण की जांच करने और उसकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है। आदेश में यह भी कहा है कि कोई भी इस अपराध में शामिल पाया जाता है तो उसे मार डालें।
इराक को पत्रकारों के लिए एक सर्वाधिक खतरनाक देश माना जाता है। यहां वर्ष 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटाने के लिए हुए आक्रमण के बाद से पत्रकारों को बार-बार निशाना बनाया जाता रहा है।
dharmpath.com dharmpath