‘स्टार वार्स’ की अभिनेत्री कैरी फिशर का निधन

वेबसाइट ‘टेलीग्राफ डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, फिशर की बेटी बिली लाउर्ड ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्हें शुक्रवार को लंदन से लॉस एंजेलिस लौटते वक्त विमान में दिल का दौरा पड़ा था।

क्रिसमस के मौके पर फिशर की मां हॉलीवुड अभिनेत्री डेबी रेनॉल्ड्स और उनके करीबी रिश्तेदार उनके साथ थे।

दिल का दौरा पड़ने के बाद अभिनेत्री की हालत स्थिर बताई जा रही थी। उनके प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे थे।

परिवार के एक प्रवक्ता ने बताया, “यह बेहद दुखद है कि कैरी फिशर हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी बेटी बिली लाउर्ड ने इसकी पुष्टि की है। उनका निधन मंगलवार सुबह 8.55 बजे हो गया। उन्हें सब प्यार करते थे और सब उन्हें बहुत याद करेंगे। हमारा पूरा परिवार आपकी चिंताओं और प्रार्थना के लिए आपका शुक्रिया अदा करता है।”

कैरी फिशर की मां रेनॉल्ड्स (84) ने उनकी प्रतिभाशाली बेटी को प्यार देने और उनके लिए प्रार्थना करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है।

फिशर 23 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान में यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। विमान में उन्हें आपात चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई थी। विमान लॉस एंजेलिस उतरने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वह अपनी आत्मकथा ‘द प्रिंसेस डायरिस्ट’ के प्रचार के सिसिले में यात्रा कर रही थीं। किताब में उन्होंने अभिनेता हैरीसन फोर्ड के साथ अपने प्रेम संबंधों का भी जिक्र किया है, जिसने कभी समाचारों में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493