स्वांसी सिटी के कोच बॉब ब्रैडले बर्खास्त

स्वांसी (वेल्स), 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब स्वांसी सिटी ने अपने कोच बॉब ब्रैडले को पद से हटा दिया है। बॉब को उनकी नियुक्ति के 85 दिनों के अंदर ही कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को खेले गए मुकाबले में स्वांसी को वेस्ट हाम क्लब से 1-4 से हार मिली थी। इस साल तीन अक्टूबर को बॉब को कोच नियुक्त किए जाने के बाद स्वांसी क्लब ने उनके नेतृत्व में खेले गए लीग के 11 में से सात मुकाबलों में हार का सामना किया है। इस प्रदर्शन के कारण स्वांसी क्लब 12 अंकों के साथ 19वें स्थान पर है।

बॉब पहले ऐसे अमेरिकी कोच हैं, जो प्रीमियर लीग क्लब का नेतृत्व कर रहे थे। कोच को निष्कासित किए जाने पर क्लब के चेयरमैन ह्यू जेनकिंस ने कहा, “प्रीमियर लीग का अब आधा सत्र बचा है। हमें महसूस हुआ है कि हमें क्लब में बदलाव करने चाहिए।”

जेनकिंस ने कहा, “क्लब खराब समय से जूझ रहा है और हमें इस परेशानी से निकलने के लिए रास्ते तलाशने है। मेरे पास सिवाय बॉब की तारीफ करने के और कुछ नहीं है। वह अच्छे इंसान हैं, जिन्होंने कोच का काम निभाने का हर प्रयास किया। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493