भारतीय मूल की बहनें जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार

टोरंटो, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां भारतीय मूल की दो बहनों को नाइजीरिया के लागोस के एक अरबपति कारोबारी को आनलाइन धमकाकर जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

नेशनल पोस्ट की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योति और किरण मथारू नाम की यह बहनें एक वेबसाइट ‘नाइजाजिस्टलाइव’ चलाती है। इन्होंने नाइजीरियाई तेल व्यवसायी फेमी ओटेडोला को आनलाइन धमकाया। ओटेडोला अफ्रीका के इस साल सबसे अमीर अरबपतियों की फोर्ब्स की सूची में शामिल हैं।

नेशनल पोस्ट ने स्थानीय नाइजीरियाई अखबार के हवाले से कहा कि दोनों महिलाओं ने ओटेडोला से कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि वे अपनी पत्नी को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने इन सबूतों को वेबसाइट पर डालने की धमकी दी। इन पर नाजीरियाई व्यक्ति की निजी जानकारियों को प्रकाशित करने के लिए वेबसाइट का इस्तेमाल करने का आरोप है।

इन बहनों ने अमीर व्यक्ति से उसके यौन संबंधों को सार्वजनिक नहीं करने के एवज में धन की मांग की।

टोरंटो स्टार ने नाइजीरिया की एक समाचार वेबसाइट नाइजीरिया पोलिटिक्स पर डाले गए एक अदालती दस्तावेज के हवाले से कहा कि बहनों को वेबसाइट ‘नाइजाजिस्टलाइव’ और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए 274 लोगों को परेशान करने का आरोप लगा है। इन 274 लोगों में ज्यादातर अफ्रीकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493