एक से अधिक संस्थान/पाठ्यक्रम में अनधिकृत प्रवेशित अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर

downloadभोपाल :एक से अधिक तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम/संस्था में अनधिकृत रूप से प्रवेशित विद्यार्थियों को अपना पक्ष रखने के लिये 4 जनवरी तक का समय दिया गया है। संबंधित विद्यार्थी सुबह 10.30 बजे संचालनालय तकनीकी शिक्षा सतपुड़ा भवन भोपाल में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं।

यह उन संस्थाओं के विद्यार्थियों के लिये है, जहाँ समस्त परीक्षाएँ प्रारंभ नहीं हुई हैं। संचालनालय द्वारा पूर्व में ऐसे अभ्यर्थियों को 4 अवसर अपना पक्ष रखने के लिये दिये जा चुके हैं। यह अंतिम अवसर है। विद्यार्थी पक्ष रखने के दौरान समस्त दस्तावेज जैसे स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट आदि जरूर लायें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493