एमपीएस ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की मोयू काउंटी समिति के परिसर में दंगाई बुधवार शाम 4.50 बजे घुसे और कर्मचारियों पर चाकुओं से हमला कर दिया।
उन्होंने इस दौरान विस्फोट भी किए। इस हमले में एक अधिकारी और एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
मंत्रालय का कहना है कि घटनास्थल पर तीनों दंगाइयों को गोली मार दी गई। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath