अफगानिस्तान में सिख समुदाय के प्रमुख की गोली मारकर हत्या

काबुल, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में सिख समुदाय के प्रमुख की गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लाला डेल सोज को सुबह करीब 9 बजे शहर के हाजी गुलिस्तान कोच्चि हामान क्षेत्र में गोली मारी गई। घटना के वक्त वह अपनी दुकान जा रहे थे।

डेल सोज की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।

कुंदुज सुरक्षा प्रमुख मासूम स्तानिकजई ने कहा कि पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

सोज के संबंधियों के अनुसार, उन्हें पांच साल पहले भी गोली मारी गई थी लेकिन वह बच गए थे। डेल सोज के चाचा प्रेम ने कहा उन्हें लोग पसंद करते थे और कोई उनका दुश्मन नहीं था।

इस हत्या से सोशल मीडिया पर भारी हंगामा मच गया। सैकड़ों लोग घटना की निंदा कर रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना जाहिर कर रहे हैं।

सोज के संबंधियों ने घटना की गहनता से जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई के साथ मामले में न्याय की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493