रोनाल्डो को चीनी क्लब से 25 करोड़ पाउंड का प्रस्ताव

लिस्बन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को चीन के एक क्लब से 25 करोड़ पाउंड का प्रस्ताव मिला है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल के खिलाड़ी के एजेंट जॉर्ज मेंडेस ने यह जानकारी दी। एजेंट ने कहा कि 31 वर्षीय रोनाल्डो की इस सौदे में कोई दिलचस्पी नहीं है।

रोनाल्डो ने हाल ही में रियल के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वह 2021 तक स्पेनिश क्लब में बने रहेंगे।

‘स्काई इटालिया’ को दिए एक बयान में मेंडेस ने कहा, “चीन से रोनाल्डो को 30 करोड़ यूरो (25.7 करोड़ पाउंड) का प्रस्ताव मिला है। इसके साथ ही इस प्रस्ताव में खिलाड़ी को प्रतिवर्ष 10 करोड़ यूरो की राशि का भुगतान करने की बात कही गई है।”

एजेंट ने कहा कि धनराशि ही सबकुछ नहीं होती। स्पेनिश क्लब ही रोनाल्डो का जीवन है। मेंडेस ने कहा कि चीनी क्लब एक नया बाजार है। वे कई खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं, लेकिन रोनाल्डो को खरीद पाना असंभव है।

मेंडेस ने कहा कि रोनाल्डो विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और हमेशा रहेंगे। उन्हें इस प्रकार के प्रस्ताव मिलना आम बात है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493