‘द वॉयस इंडिया-2’ में नजर आए सुखविंदर सिंह

मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह ने रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया सीजन 2’ में प्रतिभागी के रूप में उपस्थित होकर गायक शान, नीति मोहन, बेन्नी दयाल और सलीम मर्चेट को चौंका दिया। यह सभी शो के निर्णायक हैं।

सुखविंदर ने ‘मेरी सोनी’ गाने पर प्रदर्शन किया। सुखविंदर को स्टेज पर गाता देख सभी निर्णायक आश्चर्यचकित रह गए।

उनके आने से खुश सलीम ने कहा, “असली ‘सिंह’, सुखविंदर सिंह का स्वागत है।”

रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया सीजन 2’ अंतर्राष्ट्रीय रियलिटी शो ‘द वॉयस’ का भारतीय संस्करण है जो एंड टीवी पर प्रसारित होता है।

सुखविंदर सिंह वाला यह एपिसोड एक जनवरी को प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493