लॉस एंजेलिस, 1 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका कायली मिनोग चाहती हैं कि वर्ष 2017 उनके लिए थोड़ा ठहराव लेकर आए।
लॉस एंजेलिस, 1 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका कायली मिनोग चाहती हैं कि वर्ष 2017 उनके लिए थोड़ा ठहराव लेकर आए।
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, अपने प्रेमी जोशुआ सासे के साथ पांच महीने डेटिंग करने के बाद उन्होंने फरवरी 2016 में उनके साथ सगाई कर ली थी। लेकिन कायली चाहती हैं कि 2017 उनके लिए ज्यादा हलचल भरा न हो।
उन्होंने पत्रिका ‘हैलो’ को बताया, “2016 में मेरे जीवन में कई शानदार लम्हे आए। यह बेहद रोमांचक साल रहा। उम्मीद करती हूं कि 2017 मेरे जीवन में थोड़ा ठहराव लेकर आएगा।”
हालांकि कायली नए साल में अपनी पेशेवर जिंदगी में काफी कुछ हासिल करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा, “मैं एक नया पॉप अल्बम बनाना चाहती हूं और टूर पर जाना चाहती हूं। मैं लोगों की मांग पर फिर से अपनी लान्शरे (अंत: वस्त्र) लाइन भी पेश करना चाहती हूं।”
dharmpath.com dharmpath