रेस्तरां खोलना चाहते हैं एलिजा वुड

लॉस एंजेलिस, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता एलिजा वुड रेस्तरां और रिकॉर्ड की दुकान खोलना चाहते हैं।

लॉस एंजेलिस, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता एलिजा वुड रेस्तरां और रिकॉर्ड की दुकान खोलना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, वुड (35) अभिनय करियर से परे भी बहुत कुछ करना चाहते हैं। वह डीजे के रूप में प्रस्तुति देकर भी खुशी महसूस करते हैं। वह और भी व्यवसायों में हाथ आजमाना चाहते हैं।

वुड ने एम्पायर पत्रिका को बताया, “शौकिया तौर पर मैं डीजे हूं जो मेरे लिए तेजी से अभिव्यक्ति और आनंद का स्रोत बन गया है। मैं हमेशा से रेस्तरां खोलना चाहता था।”

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं किशोर था तब से रिकॉर्ड की दुकान खोलना चाहता था। निश्चित रूप से मेरे पास सपनों की कमी नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493