नए साल में फेसबुक पर आए अली अब्बास जफर

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। निर्देशक अली अब्बास जफर का 2016 ब्लॉकबस्टर रहा है। उनकी फिल्म ‘सुल्तान’ ने 300 करोड़ रुपये की कमाई की।

इस नए साल में जफर ने फेसबुक पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने सोशल साइट पर अपने आधिकारिक पेज के साथ नववर्ष की शुरुआत की।

जफर ने ट्वीट किया, “साल का पहला दिन, फेसबुक पेज बनाने के साथ कई चीजों की शुरुआत करनी है। कृपया हमारी नई जानकारियों को देखें।”

वर्तमान में पेरिस में काम के साथ-साथ छुट्टियों का भी आनंद ले रहे जफर की सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सुल्तान’ पिछले साल रिलीज के साथ ही हिट हो गई। इसमें अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म में सलमान ने हरियाणा के एक पहलवान का किरदार निभाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493