15 से 20 जनवरी तक आप लोकसभा उम्मीदवारों की सूची होगी जारी

aap-meeting-35205-01-2014-12-15-99Nनई दिल्ली। आप पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के बाद आप पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीतियां तैयार कर ली है। लोकसभा चुनाव के लिए 15 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। 15 जनवरी तक आने वाले आवेदनों पर गौर किया जाएगा। उसके बाद भी जिन सीटों के उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाते वहां के आवेदनों पर गौर किया जाएगा।

आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीतियां बना ली गई हैं। अब आप पार्टी की सदस्यता के लिए किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी। लोकसभा के उम्मीदवारों की पहली सूची 15 जनवरी से 20 जनवरी तक जारी कर दी जाएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493