रोहिंग्या अल्पसंख्यकों की पिटाई के वीडियो की जांच होगी

नेपीथा, 2 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार के अधिकारियों ने कहा है कि वे उस वीडियो की जांच करेंगे जिसमें पुलिस रोहिंग्या अल्पसंख्यकों की पिटाई करती दिख रही है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने कहा कि यह फुटेज नवंबर 2016 की है, जब दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारे जाने के बाद पुलिस मुउंगडाव में ‘निकासी अभियान’ चला रही थी।

वीडियो में गांव के लोगों का एक बड़ा समूह पंक्ति में पुलिस अधिकारियों के सामने बैठा है। इसमें एक अधिकारी एक व्यक्ति की पिटाई करता दिख रहा है, जबकि दूसरा पैर से उसके चेहरे पर मार रहा है। इसके बाद दूसरे लोगों को भी मारा गया।

राज्य काउंसलर कार्यालय की सूचना समिति ने सोमवार को कहा कि पुलिस बल के नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मउंगडाव के 9 अक्टूबर 2016 को सीमा चौकियों पर सशस्त्र उग्रवादियों के हमले के बाद रखाइन राज्य में शुरू किए गए सैन्य अभियान में बहुत से लोग मारे गए। इसमें 9 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

करीब दस लाख रोहिंग्या मुस्लिमों को बौद्ध बहुल म्यांमार में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी के रूप में देखा जाता है। इनमें से कई यहां पीढ़ियों से रह रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें नागरिकता नहीं गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493