फ्रांस में नव वर्ष पर 650 कारें जलाई गईं

पेरिस, 2 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस में नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर लोगों ने उत्पात मचाते हुए 650 वाहनों को फूंक दिया। पिछले साल की तुलना में इस साल इस तरह की घटनाओं में दस फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के प्रधानमंत्री बर्नार्ड काजेनेव ने एक रेडियो चैनल फ्रांस इंटर को दिए साक्षात्कार में सोमवार को कहा कि बीते पांच वर्षो के दौरान उत्पात की इस तरह की घटनाओं में 20 फीसदी की कमी हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कोई यह नहीं बताता कि कारें जलाई जा रही हैं’ और उन्होंने विभिन्न विवादों में संलिप्तता को लेकर सुरक्षाबलों द्वारा 454 लोगों की गिरफ्तारी की प्रशंसा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493