कूलपैड मेगा 3 : सेल्फी के शौकीनों के लिए किफायती स्मार्टफोन

कादरी इंजमाम

कादरी इंजमाम

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कूलपैड के किफायती स्मार्टफोन की अच्छी बिक्री हो रही है, जो 10,000 रुपये से कम की श्रेणी को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। इसी को जारी रखते हुए कंपनी ने भारतीय बाजार में कूलपैड मेगा 3 उतारा है, जिसमें तीन 4जी सिमकार्ड लगाने की सुविधा है।

यह फोन कूलपैड मेगा 2.5डी का उन्नत वर्शन है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। मेगा 3 में 5.5 इंच का आईपीएस एचडी (1280 गुणा 720 पिक्सल) स्क्रीन है जो इस रेंज की ज्यादातर डिवाइसों में मिलते हैं। इसमें क्वैडकोर मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम, 16 जीबी ऑनबोर्ड मेमोरी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें एंड्रायड के मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कस्टम यूआई है।

यह फोन काफी आसानी से काम करता है। हालांकि जब आप गेम खेलने के दौरान कई एप पर एक साथ काम करते हैं तो यह थोड़ा धीमा हो जाता है। इसकी 3,050 एमएएच की बैटरी से यह 10-15 घंटों तक आसानी से चल जाता है जोकि इसकी बड़ी स्क्रीन को देखते हुए बेहतर है।

इसके 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से धीमी रोशनी में ही बिना फ्लैश के अच्छी सेल्फी खींची जा सकती है। वहीं, इसका पिछला कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का है जिससे दिन में अच्छी तस्वीरें आती है, लेकिन कम रोशनी में तस्वीरों की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

हालांकि यह फोन एचडी वीडियो के मामले में निराश करता है, क्योंकि उसमें रंग काफी हल्के नजर आते हैं। साथ ही भारी गेम खेलने के दौरान यह डिवाइस धीमा प्रतीत होता है।

निषकर्ष : कूलपैड मेगा 3 उन उपभोक्ताओं के लिए है जो किफायती मूल्य पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली, बड़ी स्क्रीन साइज वाली सेल्फी फोन लेना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493