प्रीति सदन बनीं खाद्य सचिव

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रीति सदन ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है।

आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की अधिकारी ने वृंदा सरूप के सेवानिवृत्त होने पर यह पद संभाला है। वर्तमान नियुक्ति से पूर्व प्रीति सदन ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय सहित केंद्रीय मंत्रालयों-विभागों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

33 वर्षो से अधिक के अपने करियर के दौरान, सदन ने आंध्र प्रदेश के अपने कैडर राज्य में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्त, बीज/कृषि निगम सहित विभिन्न विभागों में कार्य किया।

प्रीति सदन ने अर्थशास्त्र में एम. फिल किया है। वह हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और तेलुगू में निपुण हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493