नेपाल का व्यापार घाटा 87 प्रतिशत बढ़ा

काठमांडू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल का व्यापार घाटा मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीने में 87.44 बढ़ा है।

आयात बढ़ने से घाटे में वृद्धि हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेपाल के सीमा शुल्क विभाग के हवाले से बताया कि वित्त वर्ष 2016-17 के शुरुआती पांच महीने में देश को 3.22 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ है।

नेपाल ने इस अवधि में 3.5 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं का आयात किया है जो पिछले साल समान अवधि की तुलना में 78.26 प्रतिशत अधिक है।

दूसरी ओर नेपाल ने 28 करोड़ डॉलर मूल्य का निर्यात किया है जो गत साल की तुलना मे 14 प्रतिशत अधिक है।

नेपाल ने भारत और चीन से बड़े पैमाने पर वस्तुओं का आयात किया। ये दोनों देश नेपाल के सबसे बड़े व्यापारिक सहयोगी हैं।

नेपाली सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, नेपाल ने भारत से 2.3 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं का आयात किया जो देश के कुल आयात का दो तिहाई भाग है। जबकि चीन से केवल 50 करोड़ डॉलर मूल्य की वस्तुओं का आयात किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493