‘सरवन’ में प्रियंका चोपड़ा के पिता का शबद गायन

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ के निर्माण का एक कारण यह भी है कि वह उसमें अपने पिता का गाया शबद शामिल करना चाहतीं थीं।

प्रियंका ने मंगलवार को गीत का एक लिंक साझा करते हुए कहा, “मेरे पिता डॉ. अशोक चोपड़ा द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के लोकप्रिय शबद का गायन। ‘सरवन’।”

प्रियंका ने कहा, “सरवन बनाने का एक मूल कारण। आप सभी के साथ इसे साझा करने से खुद को नहीं रोक सकती। आप याद आते हैं, डैड।”

प्रियंका ने कहा, “उन्होंने गीत रिकॉर्ड किया था और हम उसे रिलीज करने वाले थे, लेकिन उसके बाद वह बीमार हो गए..जब मैं यह सुनती हूं तो ऐसा लगता है कि वह मेरे पास ही हैं।”

कैंसर से जूझते हुए 2013 में प्रियंका के पिता का निधन हो गया था। प्रियंका को उनसे बेहद लगाव था। उन्होंने अपनी कलाई पर ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ का टैटू बनवाया हुआ है।

‘सरवन’ प्रियंका के प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्च र्स के तहत दूसरी फिल्म है। फिल्म में अमरिंदर गिल, रंजीत बावा और सिमी चाहल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493