भारत आएंगे विन डीजल

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ का प्रचार करने के लिए विन डीजल भारत आ रहे हैं। फिल्म में भारतीय चेहरा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बुधवार सुबह ट्विटर के जरिये विन डीजल के भारत आने की जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “विन, भारत बेसब्री से तुम्हारा इंतजार कर रहा है! जल्द मुलाकात होगी। 12-13 जनवरी! हम सबका ढेर सारा प्यार!”

भारत में विन डीजल के प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या है। उनकी पिछली फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ को यहां खूब प्यार मिला था। इसी को ध्यान में रखते हुए विन भारत में अपने चहेतों से मिलने आ रहे हैं।

फिल्म सबसे पहले भारत में रिलीज होगी। यह यहां 14 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493