विद्या साथ काम करना कैरियर की बड़ी पसंद : पल्लवी शारदा

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री पल्लवी शारदा ने कहा कि नेशनल अवॉर्ड विजेता विद्या बालन के साथ स्क्रीन साझा करना मेरे कैरियर की बड़ी पसंद में शामिल है। पल्लवी विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘बेगम जान’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पल्लवी ने कहा, “इसमें मेरा चरित्र बहुत मजबूत है। इस किरदार का फिल्म में अपना ग्राफ है और एक अभिनेता के तौर पर यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन मुख्य रूप से विद्या के साथ काम करना मेरे कैरियर की बड़ी पसंद में शामिल रहा वह एक असाधारण इंसान और अभिनेत्री है।”

उन्होंने कहा, “वह विद्या और श्रीजीत मुखर्जी के साथ कार्य करने को प्राथमिकता देती हैं।”

‘बेगम जान’ पर पल्लवी ने कहा, “यह फिल्म मानव विजय की एक कहानी है। यह कहानी एक मजबूत महिला के बारे में है। मेरे लिए इस फिल्म का हिस्सा होना बहुत रोमांचक है। इस तरह की चुनौतीपूर्ण भूमिका पाना दुर्लभ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493