टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हिस्सा ले सकती हैं शारापोवा

मास्को, 5 जनवरी (आईएएनएस)। रूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त मारिया शारापोवा टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हिस्सा ले सकती हैं।

रूस टेनिस महासंघ के अध्यक्ष शमिल तारपिश्चेव ने यह बात कही है।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, रूसी खिलाड़ी डोपिंग के कारण लगे प्रतिबंध की अवधि पूरी कर 26 अप्रैल के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटेंगी।

तारपिश्चेव ने बुधवार को कहा, “शारापोवा टोक्यो ओलम्पिक-2020 में रूस की ओर से हिस्सा ले सकती हैं। वह देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की काबिलियत रखती हैं। एक अकेला सवाल उनकी इच्छा का है।”

उन्होंने कहा, “अप्रैल के अंत में शारापोवा टूर्नामेंट में हिस्सा लेना शुरू कर देंगी। हमें देखना है कि वह कितनी जल्दी अपने शीर्ष स्तर पर पहुंचती हैं। खेल जगत रूका नहीं है वह तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन हम सभी जानते हैं कि शारापोवा पेशेवर खिलाड़ी हैं और सब कुछ उन्हीं पर निर्भर करता है।”

पिछले साल मार्च में शारापोवा डोपिंग में फंसी थी। उनके नूमने में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया था। इसके बाद पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी को अस्थायी तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया था।

इसके बाद आठ जून को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने शारापोवा पर डोपिंग के नियमों के उल्लंघन के चलते दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था। शारापोवा ने अगले ही दिन इस प्रतिबंध के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील की थी।

अक्टूबर में सीएएस ने शारापोवा के प्रतिबंध की अवधि घटा दी थी, जो 26 अप्रैल, 2017 को पूरा हो रहा है।

इसी प्रतिबंध के कारण शारापोवा रियो ओलम्पिक-2016 में नहीं खेल पाई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493