ब्राजील में ओलम्पिक, पैरालम्पिक खेलों के कारण आए रिकॉर्ड पर्यटक

2015 की तुलना में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 2016 में 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। पर्यटन मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

पिछले साल 66 लाख विदेशी पर्यटकों के आगमन के कारण पर्यटन क्षेत्र को 62 लाख डॉलर का मुनाफा हुआ, जो 2015 की तुलना में 6.2 प्रतिशत अधिक है।

एक संवाददाता सम्मेलन में पर्यटन मंत्री मार्क्‍स बेल्ट्राओ ने कहा कि पिछले यह बेहद सकारात्मक है और इससे यह भी पता चलता है कि देश ऐसी बड़ी खेल प्रतियोगिताओं का फायदा उठा सकता है।

मार्क्‍स ने कहा, “पर्यटकों की संख्या में इजाफा सकारात्मक है। अंतर्राष्ट्रीय स्थिति की तुलना में हम अच्छा विकास कर सकते हैं। हमने यह दर्शा दिया है कि किस प्रकार हम बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकते हैं।”

पिछले साल ब्राजील में सबसे अधिक 21 लाख पर्यटक अर्जेटीना से आए। इसके बाद अमेरिका (6 लाख) दूसरे नम्बर पर रहा। चिली, पराग्वे, उरुग्वे, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इंग्लैंड, पुर्तगाल और स्पेन से भी अच्छी संख्या में पर्यटक आए।

रियो ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के दौरान किए गए सर्वेक्षण से पता चला कि इन 66 लाख विदेशी पर्यटकों में से 87 प्रतिशत पर्यटक ब्राजील में और 94.2 प्रतिशत पर्यटक रियो डी जनेरियो फिर से आना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493