नव वर्ष पर वाट्स एप से भारत में भेजे गए 14 अरब संदेश

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर वाट्स एप के जरिए करीब 14 अरब संदेशों के आदान-प्रदान किए गए। इनमें से 32 फीसदी मीडिया के स्वरूप में थे।

वाट्स एप ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर इस एप पर साझा किए गए संदेशों की संख्या अंतिम बार दिवाली के दौरान दर्ज संख्या से अधिक है। दिवाली पर एक दिन में 8 अरब संदेश भेजे गए थे।

इस अवसर पर कुल 3.1 अरब तस्वीरें, 70 करोड़ जीआईएफ और 61 करोड़ वीडियो वाट्स एप पर भेजे गए थे।

भारत में वाट्स एप के पास 16 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493