थ्रोबॉल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप शनिवार से

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप के 39वें संस्करण की शुरुआत शनिवार से होगी। यह चार दिवसीय चैम्पियनशिप यहां रोहिणी के युवा शक्ति मॉडल स्कूल में आयोजित की जाएगी।

दिल्ली थ्रोबॉल संघ द्वारा कराई जा रही इस चैम्पियनशिप में पुरषों और महिलाओं की 24-24 टीमें हिस्सा लेंगी।

दिल्ली थ्रोबॉल संघ के महासचिव करम सिंह ने बताया, “यह एक ओपन चैम्पियनशिप है। इसमें 24 पुरुष और 24 महिला टीमें शिरकत कर रही हैं। इस चैम्पियनशिप के मैच लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। देश भर से लगभग 1000 पुरुष और महिला खिलाड़ी इसमें शिरकत करेंगे।”

उन्होंने बताया, “जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान एंड निकोबार, लक्षद्वीप, असम, बिहार, ओडिशा, गोवा और पुडुचेरी की पुरुष एवं महिला टीमें इस चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही हैं।”

पिछली बार यह चैम्पियनशिप महिलाओं में दिल्ली की टीम ने अपने नाम की थी। जबकि पुरुषों में यह खिताब मध्य प्रदेश ने जीता था और दिल्ली को तीसरा स्थान हासिल हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493