सीताशरण शर्मा होंगे मध्यप्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष!

1504525_194925410707802_616838890_nमध्यप्रदेश की नवगठित चौदहवीं विधानसभा के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा होंगे।डॉ शर्मा होशंगाबाद जिले के इटारसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

जानकारी के मुताबिक इस संबंध में सभी दलों के बीच लगभग सर्वसम्मति बन गयी है और डॉ शर्मा का विधिवत औपचारिक निर्वाचन गुरूवार को हो जाएगा।

इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कहा कि डा. शर्मा अनुभवी और संसदीय ज्ञान के ज्ञाता होने के साथ ही सभी को साथ लेकर चलने वाले नेताओं में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ शर्मा अध्यक्ष के रूप में अपना श्रेष्ठ काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा की परंपरा के अनुरूप उपाध्यक्ष का पद विपक्ष की मंशा के अनुसार उनके द्वारा तय किए गए सदस्य को दिया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493