‘लॉयन’ देखकर भावुक हुए करन जौहर

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन के अभिनय से सजी फिल्म ‘लॉयन’ को देखकर फिल्मकार करन जौहर भावुक हो गए और रोने लगे।

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन के अभिनय से सजी फिल्म ‘लॉयन’ को देखकर फिल्मकार करन जौहर भावुक हो गए और रोने लगे।

फिल्म में रूनी मारा, भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल, और कई भारतीय कलाकार जैसे प्रियंका बोस, दीप्ति नवल, तनिष्ठा चटर्जी और नवाजुद्दीन सिद्दकी हैं। दिल को छू लेने वाली कहानी में एक विदेशी जोड़ा भारतीय बच्चे सारू ब्रायर्ली को गोद लेता है और बाद में उसे जन्म देने वाली मां को तलाशने में उसकी मदद करते हैं।

करन ने बेहतरीन अभिनय के लिए देव की तारीफ भी की।

करन ने ट्वीट किया, “‘लॉयन’ को देखकर मेरा दिल रोने लगा और बिल्कुल देव पटेल को पसंद किया.. दुखी और भेदक .. लेकिन कई पलों में जादुई भी है।”

यह फिल्म सारू ब्रायर्ली की किताब ‘अ लांग वे होम’ पर आधारित है। भारत में 24 फरवरी 2017 को रिलीज होने जा रही ‘लॉयन’ की शूटिंग कोलकाता और ऑस्ट्रेलिया में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493