कतर ओपन : मरे, जोकोविक फाइनल में होंगे आमने-सामने

दोहा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक से भिड़ेंगे।

दोहा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक से भिड़ेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शुक्रवार को खलिफा अंतर्राष्ट्रीय टेनिस एंड स्कैवश कॉम्पलेक्स में खेले गए सेमीफाइनल मैचों में मरे और जोकोविक ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।

मरे ने थॉमस बर्डिख को 6-3, 6-4 से मात दी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में जोकोविक ने स्पेन के फर्नाडो वर्डास्को को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

सर्बिया के जोकोविक ने स्पेनिश खिलाड़ी को दो घंटे 23 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 7-6 (7), 6-3 से मात दी।

जोकोविक ने मरे के खिलाफ 18 फाइनल मैच खेले हैं जिसमें से 10 में उन्हें जीत मिली है। हालांकि एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स में ब्रिटेन के मरे ने जोकोविक को हराया था। इसी जीत के बाद मरे टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैकिंग में जोकोविक को हराकर नंबर एक पर पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493