बांग्लादेश : प्रदर्शन के मद्देनजर विपक्षी पार्टी का मुख्यालय छावनी में तब्दील

ढाका, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में रविवार को होने वाले एक विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के मुख्यालयों को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

पांच जनवरी, 2014 को हुए आम चुनाव के खिलाफ ढाका में एक रैली करने की इजाजत नहीं मिलने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन की घोषणा की। खालिदा ने पांच जनवरी, 2014 को ‘लोकतंत्र हत्या दिवस’ करार दिया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्तारूढ़ बांग्लादेश अवामी लीग हालांकि पांच जनवरी को ‘लोकतंत्र की विजय दिवस’ मानती है।

सुबह से ही यहां दंगा रोधी पुलिस ने मुख्यालय को चारों से ओर से घेर रखा है।

पांच जनवरी को हुए चुनाव की तीसरी वर्षगांठ को लेकर पूरे बांग्लादेश के राजनीतिक गलियारों का पारा एक बार फिर ऊपर चढ़ रहा है, जिसके कारण पूरे देश में तनाव व्याप्त है। इस वर्षगांठ का 21 दलों ने बहिष्कार किया था।

बीएनपी बिना किसी सरकार की निगरानी में ताजा चुनाव की मांग करती रही है।

लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा है कि 2019 से पहले आम चुनाव नहीं होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इसका कोई विकल्प नहीं है, लेकिन आगे और टकराव रोकने के लिए अगले चुनाव के मुद्दे पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना होगा।

चुनाव को लेकर हुई हिंसा में कई लोग मारे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493