मधुर गीत पसंद है : साधना सरगम

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों में काम कर चुकीं गायिका साधना सरगम का कहना है कि उन्हें मधुर गीत पसंद हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि फिल्म संगीत में काफी बदलाव आ गया है।

गायिका ने आईएएनएस से कहा, “संगीत में काफी बदलाव आ चुका है और अब हमें संगीत की कई शैलियां सुनने को मिलती हैं। मुझे मधुर स्वर वाले गीत पसंद हैं। जब तक मुझे वे नहीं मिलते, मैं गा नहीं पाती। नए गायक भी बेहद कुशल हैं और वे ट्रेंड के अनुरूप फिट हैं। गायिका के तौर पर मुझे गीतों की मधुरता पसंद है।”

साधना इन दिनों एक कॉन्सर्ट ‘रोशन से रोशन तक’ के लिए गीतों की सूची बनाने में मशगूल हैं।

संगीत निर्देशक राजेश रोशन 28 जनवरी और 11 फरवरी को क्रमश: ठाणे और वड़ोदरा में अपने परिवार की तीन पीढ़ियों का जश्न मनाने के लिए एक कॉन्सर्ट का आयोजन कर रहे हैं। इस समारोह में युवा से लेकर जाने माने दिग्गज गायक हिस्सा लेंगे और इसमें 50 यंत्रों वाला ऑर्केस्ट्रा होगा।

गायिका का मानना है कि पहले गीत रिकॉर्डिग में खास बात रिहर्सल होती थी, जिससे उन्हें संगीत की कई बारीकियां सीखने का मौका मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493