स्पेनिश लीग : रियल ने अविजित रहने में बार्सिलोना की बराबरी की

मेड्रिड, 8 जनवरी (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के 17वें दौर में खेले गए मुकाबले में जीत हासिल करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी क्लब बार्सिलोना के लगातार 39 मुकाबलों में अविजित रहने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रियल ने शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में ग्रेनाडा को 5-0 से मात दी।

मुकाबले के पहले हाफ में ही लगातार चार गोल दागने के साथ ही रियल ने यह दर्शा दिया कि वह ग्रेनाडा को आगे बढ़ने का एक भी मौक नहीं देगा।

पहले हाफ में रियल के लिए इस्को ने 12वें और 31वें मिनट में, करीम बेंजेमा ने 20वें मिनट में और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 27वें मिनट में गोल किए।

दूसरे हाफ में भी ग्रेनाडा को एक भी गोल का मौका न देते हुए रियल ने अपना पांचवां और अंतिम गोल दागा। यह गोल 58वें मिनट में कासेमिरो की ओर से किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493