गोल्डन ग्लोब अवार्डस : फिशर, रेनॉल्ड्स को श्रद्धांजलि

लॉस एंजेलिस, 9 जनवरी (आईएएनएस)। 74वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में मां-बेटी और दिग्गज अभिनेत्रियों डेबी रेनॉल्ड्स और कैरी फिशर को श्रद्धांजलि दी गई।

लॉस एंजेलिस, 9 जनवरी (आईएएनएस)। 74वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में मां-बेटी और दिग्गज अभिनेत्रियों डेबी रेनॉल्ड्स और कैरी फिशर को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान फिल्मी पर्दे पर निभाई गईं उनकी यादगार भूमिकाओं में से कुछ को दिखाया भी गया।

कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स होटल में आयोजित कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए हास्य अभिनेता जिमी फैलन ने फिशर और रेनॉल्ड्स को श्रद्धांजलि दी।

फैलन ने कहा, “पिछले साल हमने कई दिग्गज हस्तियों को खो दिया लेकिन कुछ सप्ताह पहले हमने एक मां और बेटी को कुछ दिनों के अंतराल पर खो दिया और यह एक भारी नुकसान है जो हम सभी ने महसूस किया।”

इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों की कुछ यादगार भूमिकाओं के वीडियो दिखाए गए, जिसमें फिशर की फिल्म ‘स्टार वार्स’ में राजकुमारी लिया के किरदार और रेनॉल्ड्स की फिल्म ‘सिंगिन इन द रेन’ की कुछ झलकियां शामिल रहीं।

फिशर का निधन 60 वर्ष की आयु 27 दिसंबर को हुआ था, जिसके एक दिन बाद ही 28 दिसंबर को रेनाल्ड्स का निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493