कान्ये वेस्ट ने क्रिस को बर्बाद करने की धमकी दी

लॉस एंजेलिस, 9 जनवरी (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट ने रियलिटी टीवी स्टार और अपनी सास क्रिस जेनर को धमकी दी कि यदि वह उनके और किम कर्दशियां की शादी तोड़ने के प्रयासों को बंद नहीं करेंगी तो वह उन्हें बर्बाद कर देंगे।

वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “कान्ये ने उनसे कहा कि अगर वह उनकी शादी को खराब करने की कोशिश करती रहेंगी तो वह अपना पूरा समय उन्हें बर्बाद करने की कोशिश में बिता देंगे। कान्ये के पास उनके परिवार की सभी जानकारी हैं और उन्होंने अभी तक गुप्त बातों की पर्याप्त अनदेखी की है।”

सूत्र ने बताया, “वह जानते हैं कि किम उनके और इस शादी को लेकर विचार कर रही हैं और जिसके लिए वह पूरी तरह से क्रिस को दोषी मानते हैं।”

कान्ये का जब पिछले साल नवंबर में यूसीएलए मेडिकल सेंटर में इलाज किया जा रहा था तब क्रिस ने कथित तौर पर किम को उन्हें तलाक देने के लिए कहा था।

कान्ये और किम के दो बच्चे नॉर्थ और सैंट हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493