मिस्र में विस्फोट में 9 पुलिसकर्मियों की मौत

काहिरा, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र के उत्तरी सिनाई शहर में एक सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।

काहिरा, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र के उत्तरी सिनाई शहर में एक सुरक्षा चौकी पर हुए हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने रविवार को चुराए हुए एक कचरे ट्रक में विस्फोटक भरकर पुलिस इमारत के बाहर धमाका किया।

सूत्रों के अनुसार, कुछ आतंकवादियों ने विस्फोट से पहले पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की। एक हमलावर की लाश घटना स्थल से बरामद हुई है।

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

साल 2013 में इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के मिस्र से निष्कासन के बाद सुरक्षा कर्मियों पर तेजी से हमले बढ़े हैं।

यह हमले ज्यादातर सिनाई में हुए हैं, इसके अलावा राजधानी काहिरा और दूसरे शहरों में ही हमले किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493