थ्रो बॉल : राजस्थान ने हासिल की जीत

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। यहां जारी 39वें राष्ट्रीय थ्रो बॉल चैम्पियनशिप में सोमवार को राजस्थान की महिला टीम ने अंडमान एंड निकोबार को शिकस्त दे दी।

रोहिणी के युवा शक्ति मॉडल स्कूल में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में राजस्थान ने अंडमान एवं निकोबार को 15-5, 16-14 से हराया।

इस मैच में राजस्थान की ओर से वंदना और स्वाती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को सीधे सेटों में जीत दिलाई।

सोमवार देर रात टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि आखिरी दिन मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

पुरुष वर्ग के मुकाबलों में झारखंड ने गुजरात को 15-5, 15-7 से हराया, आंध्र प्रदेश ने पुदुचेरी को 15-2, 15-4 से परास्त किया, महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश को 15-3, 15-2 से हराया, दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 15-8, 15-6 से शिकस्त दी, हरियाणा ने चंडीगढ़ को 14-16, 15-13, 11-16 से हराया, ओडिशा ने केरल को 15-4, 15-11 से मात दी और छत्तीसगढ़ ने पुदुचेरी को 15-4, 15-8 से शिकस्त दी।

वहीं महिला वर्ग के मुकाबलों में महाराष्ट्र ने पुदुचेरी को 15-2, 15-7 से हराया, तमिलनाडु ने कर्नाटक को 15-8, 15-7 से हराया, आंध्र प्रदेश ने राजस्थान को 15-10, 15-9, से मात दी और तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को 15-4, 15-4 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493