वूल्फ्सबर्ग ने नटेप से करार किया

बर्लिन, 10 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वूल्फ्सबर्ग ने फ्रांसीसी मिडफील्डर नटेप के साथ करार की घोषणा की है।

फ्रांस की अंतर्राष्ट्रीय टीम के सदस्य नटेप ने जून 2021 तक के लिए वूल्फ्सबर्ग के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नए क्लब ने नटेप को 9 नम्बर की जर्सी दी है।

इससे पहले नटेप स्टेड रीनाइस एफसी के लिए खेल रहे थे। 24 साल के इस खिलाड़ी ने रिनाइस के लिए 2014 के बाद से अब तक कुल 74 मैचों में 18 गोल किए।

मौजूदा जर्मन लीग तालिका में वूल्फ्सबर्ग 13वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493