रोनाल्डीन्हो से करार चाहता है नासियोनाल

मोंटेवीडियो, 10 जनवरी (आईएएनएस)। उरुग्वे का प्रमुख फुटबाल क्लब नासियोनाल दे फुटबाल विश्व कप जीतने वाली ब्राजीली टीम के सदस्य रहे रोनाल्डीन्हो के साथ करार की इच्छा जाहिर की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब के अध्यक्ष ने यह बात कही है। सितम्बर, 2015 में रियो दे जनेरियो के क्लब फ्लूमिनेंसी के साथ करार समाप्त होने के बाद से रोनाल्डीन्हो फ्री एजेंट हैं।

नासियोनाल के अध्यक्ष जोस लुइस रोड्रिग्वेज ने सोमवार को रेडियो 1010 से बातचीत के दौरान कहा, “हम बीते 20 दिनों से रोनाल्डीन्हो के साथ सम्पर्क मे हैं। हम चाहते हैं कि वे हमारे साथ जुड़ें और इसके लिए हम कुछ प्रायोजकों को भी आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

रोनाल्डीन्हो को 2004 और 2005 में फीफा वर्ल्ड प्लेअर ऑफ द इअर चुना गया था और वह 2002 में विश्व कप जीतने वाली ब्राजीली टीम के सदस्य रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493