जापान में 2016 में रिकॉर्ड संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचे

टोक्यो, 10 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2016 में जापान की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड स्तर पर इजाफा हुआ है। पिछले साल 2.40 करोड़ पर्यटक जापान पहुंचे। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। पर्यटन मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2015 के 1.97 करोड़ पर्यटकों की संख्या के मुकाबले इस संख्या में 21.8 प्रतिशत या 43 लाख से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने इसका श्रेय एशियाई देशों से आने वाली उड़ानों और क्रूज जहाजों की संख्या में वृद्धि के साथ ही वीजा नियम और शुल्क संबंधी प्रतिबंधों को आसान किए जाने को दिया है।

सरकार का लक्ष्य 2020 तक पर्यटकों की संख्या को बढ़ाकर चार करोड़ करना है।

मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिडे सुगा ने कहा कि सरकार देश के विकास की रणनीति और क्षेत्रीय पुनरुद्धार में पर्यटन को बेहद महत्वपूर्ण मानती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493