ईस्ट बंगाल ने एमिरोव के साथ करार किया

कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल ने मंगलवार को आई-लीग में अपने चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर किर्गिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इदार एमिरोव के साथ करार की घोषणा की।

एमिरोव इससे पहले तुर्किश लीग में तुरानसपोर के लिए खेल रहे थे लेकिन एक स्ट्राइकर के तौर पर उनका क्लब और राष्ट्रीय रिकार्ड प्रभावशाली नहीं रहा है।

29 साल के एमिरोव को उनके आक्रामक खेल के लिए जाना जाता है। 6 फुट 2 इंच लम्बा होने के कारण वह ऊंचाई तक पहुंचकर गेंद को नियंत्रित करने के लिए मशहूर रहे हैं।

अपने अंतिम आईलीग मैच में ईस्ट बंगाल को अपने घर में आइजल एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493