सिएना मिलर में अविश्वसनीय उत्साह : एफ्लेक

लॉस एंजेलिस, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक का मानना है कि फिल्म ‘लाइव बाइ नाइट’ की सह-कलाकार सिएना मिलर में गजब का उत्साह है और यह उनकी फिल्मों को जादुई स्पर्श देता है।

लॉस एंजेलिस, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक का मानना है कि फिल्म ‘लाइव बाइ नाइट’ की सह-कलाकार सिएना मिलर में गजब का उत्साह है और यह उनकी फिल्मों को जादुई स्पर्श देता है।

एफ्लेक ने अपने बयान में कहा, “सिएना में अविश्वसनीय उत्साह है, जिससे वह यह सब करती है।”

वार्नर ब्रदर्स की फिल्म ‘लाइव बाइ नाइट’ के निर्देशक, लेखक और निर्माता एफ्लेक हैं। यह फिल्म भारत में 13 जनवरी को रिलीज होगी।

फिल्म में एले फैनींग, ब्रेंडन ग्लीसन, क्रिस मेसीना, जो सैल्डाना और क्रिस कूपर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सैल्डाना के बारे में बात करते हुए एफ्लेक ने कहा, “जो एक पेशेवर कलाकार हैं और वह जो भी करती हैं, उसमें वह माहिर हैं। वह बेहद समर्पित और मेहनती हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493