ईरान के पूर्व राष्ट्रपति रफसंजानी सुपुर्द-ए-खाक (लीड-1)

तेहरान, 10 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी को अलविदा कहने के लिए राजधानी तेहरान में मंगलवार को उनकी शव यात्रा में सभी क्षेत्रों के हजारों ईरानी शामिल हुए। शव यात्रा की अगुवाई देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने की।

शव यात्रा दिन में दस बजे (स्थानीय समय) तेहरान विश्वविद्यालय से शुरू हुई। इसमें शामिल लोगों में ईरान के शीर्ष नागरिक एवं सैन्य अफसर भी थे।

रफसंजानी साल 1989 से 1997 तक देश के राष्ट्रपति थे। हृदयगति रुकने से 82 वर्ष की उम्र में रविवार को उनका निधन हो गया। उन्हें ईरानी क्रांति के दिवंगत नेता अयातुल्ला खोमैनी के बगल में दफनाया गया।

वयोवृद्ध मौलवी और प्रभावशाली राजनीतिक नेता रफसंजानी, खुमैनी के घनिष्ठ सहयोगी थे। साल 1979 में इस्लामी क्रांति के बाद उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया था।

रफसंजानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के एक प्रमुख समर्थक भी थे। उन्होंने जून, 2015 में विश्व श्क्तियां-अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते का समर्थन किया था।

रफसंजानी के सबसे छोटे पुत्र यासिर (46) ने उनके पिता के निधन पर शोक मनाने वालों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा, “मैं स्नेह का जो दृश्य देख रहा हूं, उस पर मैं विश्वास नहीं कर सकता हूं। लोग हमारे पिता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और हमें सांत्वना दे रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493