‘वारिस’ में लोहड़ी की धूम

मुबंई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘वारिस’ में इतने उतार-चढ़ावके बाद निर्माताओं ने लोहड़ी का जश्न धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है।

टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर प्रसारित हो रहे इस धारावाहिक में अंबा की भूमिका निभा रहीं आरती सिंह ने बताया कि इसमें जय नाम के नए किरदार का प्रवेश होगा, जो अभिनेता आशीष कपूर निभा रहे हैं, उन्होंने इस सीक्वेंस को अधिक मजेदार बनाया है।

आरती ने कहा, “शो का वर्तमान ट्रैक काफी नाटकीय है और हम इसमें लोहड़ी का त्योहार खुशी के साथ मनाएंगे। जय का प्रवेश नया ट्विस्ट लाएगा। मुझे यकीन है कि दर्शकों को शो का आगामी ट्रैक बहुत पसंद आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493