आंखों की खूबसूरती उभारें इन आसान उपायों से

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में आंखों की अहम भूमिका है। आई प्राइमर, हाइलाइटर, मस्कारा से आप अपनी आंखों को आकर्षक लुक देकर अपनी पर्सनैलिटी को स्मार्ट लुक दे सकती हैं।

सौंदर्य विशेषज्ञ पूजा तलूजा ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

– आंखों पर मेकअप करने से पहले आई प्राइमर जरूर लगाएं। इससे आंखों पर लगाया जाने वाला आईशैडो ज्यादा देर तक टिका रहेगा और इसका रंग भी उभरेगा। यह पलकों की त्वचा को कोमल भी बनाए रखेगा।

– पलकों और भौंहों के बीच के हिस्से यानी ब्रो बोन पर हाइलाइटर लगाने से आपकी आंखों को सुंदर आकार मिलता है।

– मस्कारा आपकी आंखों को उभार देने में बेहद कारगर है। इसे पलकों की बरौनियों पर ऊपर और नीचे दोनों तरफ से लगाएं।

– अगर आपकी आंखें बादाम के आकार की नहीं हैं, तो फिर आपको कोल (काजल) पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके इस्तेमाल से आपकी आंखें और छोटी नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493