लॉस एंजेलिस, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री डेबी रेनॉल्ड्स और उनकी बेटी कैरी फिशर को उनके जीवन पर आधरित वृत्तचित्र ‘ब्राइट लाइट्स’ पहले नापसंद था।
वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ ने एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से बताया, “उन्हें पहले वृत्तचित्र पसंद नहीं थी। वे इसे लेकर निर्देशक से काफी झगड़ती थीं।”
फिशर स्टीवंस ने एलेक्सिस ब्लूम के साथ वृत्तचित्र का सह-निर्देशन किया था।
डेबी और कैरी ने आखिरकार, वृत्तचित्र के प्रचार का फैसला किया है, जो पिछले साल मई में पहली बार कान्स फिल्म महोत्सव में दिखाई गई।
कैरी और डेबी का पिछले महीने दिसंबर में निधन हो गया था।
dharmpath.com dharmpath