उन्होंने सोरेज के निधन पर शोक जताते हुए उनके रिश्तेदारों के साथ सहानुभूति व्यक्त की।
मारियो सोरेज का 92 साल की आयु में शनिवार को निधन हो गया। वह पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।
चीनी राष्ट्रपति ने सोरेज को एक महान राजनेता करार देते हुए उन्हें चीनी लोगों का पुराना मित्र बताया, जिसने चीन-पुर्तगाल राजनयिक संबंध और इसके विकास की स्थापना के साथ ही मकाओ मुद्दे के समाधान में महान योगदान दिया था।
dharmpath.com dharmpath